बीबीसी की पड़ताल के तीन हफ़्ते बाद गुजरात के गांधीनगर सीआईडी ने कम से कम तीन काग़ज़ी पार्टियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है। भारतीय नेशनल जनता दल, ग़रीब कल्याण पार्टी और स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी पर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों और धोखाधड़ी के आरोप हैं। पड़ताल में पता चला था कि गुजरात की छह छोटी पार्टियों को 2023-24 में 1,700 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
गुजरात में काग़ज़ी पार्टियों के ख़िलाफ़ सीआईडी की एफ़आईआर
Source: BBC Hindi