मिस प्रिटी इंडिया विजेता निधि तिवारी ने की आत्महत्या

मिस प्रिटी इंडिया विजेता निधि तिवारी ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'मिस प्रिटी इंडिया' विजेता निधि तिवारी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ निवासी निधि का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली निधि के फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source: TV9 Bharatvarsh

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies