फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से 10 घंटे बाद बच्ची निकाली गई

फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से 10 घंटे बाद बच्ची निकाली गई

हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार शाम को 200 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही से यह हादसा हुआ और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Source: News18 Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies