एमसीबी जिले में नागपुर पुलिस ने दो पिकअप से 919 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 4.59 करोड़ रुपये है। ओडिशा से कटनी जा रही खेप को मनेन्द्रगढ़ रोड पर लाई गांव के पास पकड़ा गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं। तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।
नागपुर पुलिस ने 919 किलो गांजा जब्त किया, 6 गिरफ्तार
Source: Hari Bhoomi