आयकर विभाग ने फिल्म प्रोजेक्ट्स के नाम पर विदेशों में कथित तौर पर बड़ी रकम भेजे जाने की जांच के तहत मुंबई में बॉलीवुड से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर तलाशी शुरू की है। इनमें अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े परिसर शामिल हैं। अलग-अलग टीमें दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। रकुल जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा की भूमिका में नजर आएंगी।
आयकर विभाग ने रकुल प्रीत सिंह और वाशु भगनानी के ठिकानों पर छापामारी की
Source: Samachar Jagat