प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल 'कल्कि 2' की नियमित शूटिंग अक्टूबर के मध्य से शुरू होगी। निर्देशक नाग अश्विन के मुताबिक सभी प्रमुख कलाकारों की डेट्स मिल गई हैं और शूटिंग अगले साल मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है। रिलीज डेट पर अंतिम फैसला शूटिंग पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा। दीपिका पादुकोण के अलग होने के बाद नई लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है।
कल्कि 2 की शूटिंग अक्टूबर से, रिलीज तारीख पर फैसला बाद में
Source: IBC24 Hindi