केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे यह 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। जून 2026 के एआईसीपीआई आंकड़ों के आधार पर गणना 63.76 प्रतिशत बैठती है, जिसे राउंड ऑफ कर 63 प्रतिशत माना जा रहा है। वित्त मंत्रालय से आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन कर्मचारी संगठनों को अक्टूबर के पहले सप्ताह में ऐलान की उम्मीद है।
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी का अनुमान, 63% तक पहुंचने की संभावना
Source: Patrika Hindi