ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे दिन उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह नोड में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और 1,142 हेक्टेयर जमीन आवंटित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग स्थापित होने तक निवेशकों को हैंडहोल्डिंग देगी। रक्षा सप्लाई चेन में एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए भी अवसर हैं।
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
Source: IBC24 Hindi