ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 28 सितंबर तक 5,48,881 फुटफॉल दर्ज हुई, जिसमें 1,56,523 घरेलू खरीदार और 3,92,358 आम आगंतुक शामिल हैं। मंगलवार को समापन से पहले यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'लोकल से ग्लोबल' विजन के तहत आयोजित इस शो ने कारोबार और जनभागीदारी दोनों में नया रिकॉर्ड बनाया।
यूपी ट्रेड शो में 4 दिन में 5.48 लाख से अधिक आगंतुक
Source: IBC24 Hindi