आईसीएआर के अध्ययन के अनुसार, 2015 के बाद कृषि विकास दर औसतन 4.5% रही, जो 1967-95 और 1996-2014 के करीब 3% से अधिक है। यह तेजी चावल, गेहूं और मक्का की उपज बढ़ने तथा बागवानी, दूध और मछली उत्पादन के विस्तार से आई। सरकारी आंकड़ों में 2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 357.73 मिलियन टन रहा।
हरित क्रांति के बाद कृषि वृद्धि दर 4.5% पर पहुंची: अध्ययन
Source: Patrika Hindi