हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वतमाला पर सितंबर में दूसरी बार बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात और बारिश दर्ज की गई, जिससे कई हिस्सों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मॉनसून सीजन में सामान्य से लगभग 12 प्रतिशत कम बारिश हुई। 30 सितंबर से मौसम में सुधार की संभावना है।
हिमाचल में सितंबर में दूसरी बार धौलाधार पर बर्फबारी
Source: NDTV India