अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी पर 10 लाख डॉलर (करीब 9.5-10 करोड़ रुपए) तक का इनाम घोषित किया गया है। बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का उत्तर अमेरिका में कथित सरगना बताया गया है, जिस पर हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स तस्करी के आरोप हैं। भारत में भी वह कई मामलों में वांटेड है।
FBI की टॉप-10 वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, 10 लाख डॉलर का इनाम
Source: News18 Hindi