महादेव सट्टा एप के संचालकों ने जांच से बचने के लिए नेटवर्क का तरीका बदल दिया है। इंस्टाग्राम पर 20-25 वर्ष की युवतियों से दोस्ती कर उन्हें रोजगार का झांसा देकर हैदराबाद, पुणे, मुंबई और पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई से करीब 300 युवतियों को भेजे जाने की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है। ईडी ने इस घोटाले को देश का तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला माना है, जिसमें 114 आरोपी बनाए गए हैं।
महादेव सट्टा एप: सोशल मीडिया से युवतियों को फंसाने का नया तरीका
Source: Hari Bhoomi