थप्पड़ कांड: प्रवेश वर्मा पर NCR, जरनैल सिंह पर FIR

थप्पड़ कांड: प्रवेश वर्मा पर NCR, जरनैल सिंह पर FIR

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान 22 वर्षीय युवक साहिब सिंह को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 के तहत एनसीआर दर्ज की है। वहीं, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की शिकायत पर आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। एनसीआर होने के कारण पुलिस को वर्मा की गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति लेनी होगी।

Source: News18 Hindi

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies