कक्षा IX की नई NCERT सामाजिक विज्ञान पुस्तक के 'रेजिस्टेंस एंड रेजिलिएंस (1000–1700 ईस्वी)' अध्याय में सिख गुरुओं और मुगल सत्ता के संघर्ष तथा जाट विद्रोह का विस्तृत उल्लेख किया गया है। पुस्तक में गुरु अर्जन देव, गुरु तेग बहादुर और गुरु गोबिंद सिंह के खिलाफ मुगल कार्रवाई को ऐतिहासिक मोड़ बताया गया है। इसमें 1669 के गोकुल जाट के नेतृत्व वाले विद्रोह सहित विभिन्न क्षेत्रीय प्रतिरोधों को भी शामिल किया गया है। यह पुस्तक सत्र शुरू होने के महीनों बाद विद्यार्थियों तक पहुंची।
नई NCERT किताब में सिख गुरुओं और मुगल संघर्ष का अध्याय
Source: Dainik Tribune Hindi