दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं के प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर में बंद करना समाधान नहीं है, सार्वजनिक स्थान सुरक्षित बनाने और अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई जरूरी है। यह प्रदर्शन आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद शुरू हुए। छात्रों ने रोशनी, पुलिस गश्त और सुरक्षा ढांचे में सुधार की मांग की।
राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा प्रदर्शनों का समर्थन किया
Source: Dainik Tribune Hindi