भिलाई के सेक्टर-6 स्थित आंबेडकर सांस्कृतिक भवन में भिक्खुनी संघ स्थापना दिवस पर 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ देहदान का संकल्प लिया और अपनी देह मेडिकल शिक्षा के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को सौंपने की वसीयत दी। आयोजकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में यह पहली बार हुआ है। यह पहल बुद्ध के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय सिद्धांत पर आधारित है।
भिलाई में 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने किया देहदान का संकल्प
Source: Nai Dunia