उज्जैन की शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के विवाद में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दोनों पक्षों के समझौते के आधार पर याचिकाएं निपटा दीं। समझौते के तहत मस्जिद का करीब तीन फीट का हिस्सा और एक दुकान हटाई जाएगी। इससे पहले सोमवार सुबह छतरी चौक इलाके में भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव और आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया और एफआईआर दर्ज की।
उज्जैन: शाही मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट में समझौता, तनाव जारी
Source: DW Hindi