आम आदमी पार्टी और द्रमुक ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्तावित नोटिस का समर्थन करने पर सहमति जताई है। यह कदम आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के बीच बढ़ते तालमेल के बीच हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में संसद के दोनों सदनों में नया नोटिस दिया जा सकता है, जो कुमार को हटाने की तीसरी कोशिश होगी।
आप और द्रमुक ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के नोटिस का समर्थन किया
Source: IBC24 Hindi