झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में सुखनई नदी पर श्राद्ध कर्म के दौरान एक व्यक्ति के डूबने पर उसे बचाने उतरे चार अन्य परिजनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्र, दो भतीजे और एक भांजा शामिल हैं। गोताखोरों ने सभी शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
झांसी में श्राद्ध के दौरान नदी में डूबने से परिवार के 5 लोगों की मौत
Source: Hari Bhoomi