मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर से छाती तक कई गंभीर चोटें दर्ज हुई हैं। मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव और हेमरेजिक शॉक बताया गया है। रिपोर्ट में सिर पर 14 टांके, खोपड़ी में हेयरलाइन फ्रैक्चर, पसलियों में फ्रैक्चर और बाएं फेफड़े के फटने का उल्लेख है। पुलिस अब चोटों की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा
Source: News18 Hindi