जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में CISF कैंप में हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सिंह ने मामूली कहासुनी के बाद रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार साथियों की हत्या कर दी। मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह और कॉन्स्टेबल रफीक अहमद व संदीप कुमार शामिल हैं। घटना बसोहली के सेवा-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट स्थित CISF कैंप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कठुआ में CISF जवान ने 4 साथियों की गोली मारकर हत्या की
Source: News18 Hindi