बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित होने के बाद 5 दिन कार्य सप्ताह लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा है। IBA ने बैंक प्रबंधन और यूनियनों के प्रतिनिधियों वाली एक हाईलेवल कमेटी बनाई है, जिसके अध्यक्ष बैंक ऑफ इंडिया के MD और CEO राजनीश कर्नाटक होंगे। फिलहाल बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं; प्रस्ताव लागू होने पर सभी शनिवार अवकाश होंगे।
बैंक कर्मचारियों के लिए 5 दिन कार्य सप्ताह की तैयारी, IBA ने बनाई समिति
Source: ABP Hindi