जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के कोराग, यूसमर्ग में मंगलवार देर रात सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई। विशेष खुफिया सूचना पर शुरू हुए अभियान में आतंकियों ने चुनौती देने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
बडगाम के यूसमर्ग में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
Source: Hari Bhoomi