राजस्थान के पाली की किन्नर गादीपति आशा कुंवर ने दुआओं में मिले नेग से अब तक 30 से अधिक गरीब बेटियों का कन्यादान किया है। वे बेटियों की शादी के बाद भी मां की तरह देखभाल करती हैं और हर महीने लगभग 100 परिवारों को राशन किट देती हैं। उन्होंने संत किशनगिरी के आश्रम के लिए 8 लाख रुपये की जमीन दान की है।
पाली की किन्नर आशा कुंवर ने 30 बेटियों का किया कन्यादान
Source: News18 Hindi