मेटा 1 अक्टूबर 2026 से व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर नया प्राइसिंग स्ट्रक्चर लागू करेगा, जिससे कंपनियों की मैसेजिंग लागत बढ़ेगी। 30 सितंबर तक पेमेंट मेथड लिंक न करने वाले बिजनेस अकाउंट्स से सर्विस मैसेज भेजना बंद हो जाएगा। ग्राहक के मैसेज के बाद 24 घंटे की फ्री कस्टमर सर्विस विंडो में सामान्य जवाब मुफ्त रहेंगे, पर उसके बाद प्री-अप्रूव्ड टेम्पलेट पर शुल्क लगेगा। आम यूजर्स के लिए व्हाट्सएप मुफ्त ही रहेगा।
व्हाट्सएप बिजनेस के नियम 1 अक्टूबर से बदलेंगे
Source: Prabhat Khabar