मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से 14,981 बसें चलाने का लक्ष्य रखा है। पिछले 10 माह के सर्वे के आधार पर सात क्षेत्रों में 3,636 मार्गों पर 13,006 बसों की आवश्यकता का आकलन किया गया है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों से शुरुआत हो चुकी है। अधिकारियों को बस स्टैंड, डिपो और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश में 3,636 मार्गों पर 14,981 बसें चलाने की योजना
Source: Nai Dunia