मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को दोषी ठहराया। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने साजिश के तहत हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को नीले ड्रम में सीमेंट के साथ छिपाया। सजा की मात्रा 15 दिन बाद तय होगी। मामले में 126 तारीखें और 22 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हुए।
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Source: Patrika Hindi