मेरठ की जिला अदालत ने चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी ठहराया है। करीब 13 महीने की सुनवाई, 126 पेशियों और 22 से अधिक गवाहों के बयानों के बाद यह फैसला आया। मार्च 2025 में सौरभ का शव सीमेंट से भरे नीले ड्रम में मिला था। अदालत सजा पर अलग से सुनवाई करेगी; अभियोजन पक्ष ने मृत्युदंड की मांग की है।
मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल दोषी करार
Source: OneIndia Hindi