छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में संबलपुर के पास नेशनल हाईवे पर वेंटिलेटर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल में तैनात नर्स शबाना खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग घायल हुए। एंबुलेंस रायपुर में मृत घोषित मरीज का शव लेकर जगदलपुर लौट रही थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
धमतरी में एंबुलेंस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, नर्स की मौत
Source: IBC24 Hindi