एम्स भोपाल प्रबंधन ने हाउसकीपिंग और वार्ड बॉय समेत करीब 260 आउटसोर्स कर्मचारियों के स्थानांतरण और सेवा समाप्ति का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। बुधवार देर रात जारी आदेश के बाद कर्मचारियों ने एम्स के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को पूर्व निर्धारित शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। आदेश वापस होने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की बात कही है।
एम्स भोपाल ने 260 कर्मचारियों का ट्रांसफर आदेश रद्द किया
Source: IBC24 Hindi