सिक्किम सरकार ने नवरात्रि से पहले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। संशोधित वेतनमान वालों का डीए/डीआर 58 से 60 प्रतिशत और पुराने वेतनमान वालों का 257 से 262 प्रतिशत किया गया है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी से प्रभावी होगी और इससे राज्य के लगभग 50,000 कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।
सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया
Source: IBC24 Hindi