सितंबर में सोने की कीमत करीब 6.5 फीसदी गिर गई, जो जून के बाद सबसे खराब मासिक प्रदर्शन है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और मजबूत डॉलर ने सोने पर दबाव डाला। अक्टूबर में भारत में त्योहारी और शादी के सीजन से मांग बढ़ने तथा केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने को सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन फेड की सख्त नीति और मजबूत डॉलर तेजी को सीमित कर सकते हैं।
सितंबर में सोना 6.5% गिरा, अक्टूबर में त्योहारी मांग से तेजी की उम्मीद
Source: Patrika Hindi