महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दिवेआगर बीच पर गुरुवार को पुणे के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। 11वीं-12वीं के छात्र पिकनिक पर आए थे, तभी तेज लहरों और बदलते जलस्तर की चपेट में आ गए। महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर शव बोर्ली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे। पुलिस जांच कर रही है।
दिवेआगर बीच पर 8 छात्रों की डूबने से मौत
Source: TV9 Bharatvarsh