भागीरथपुरा दूषित जल कांड की जांच रिपोर्ट में नगर निगम और आईडीए के बीच जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति उजागर हुई है। पाइप लाइन के मूल नक्शे, वर्क आर्डर और निरीक्षण रिकॉर्ड दोनों संस्थाओं के पास नहीं मिले। आयोग ने इसे संस्थागत जवाबदेही की कमी बताया है। घटना के बाद लिए गए नमूनों में अधिकांश फेल पाए गए थे।
भागीरथपुरा कांड: जिम्मेदारी की फाइलें गायब, नगर निगम-आईडीए परस्पर ठीकरा फोड़ते
Source: Nai Dunia