कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पद से हटाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर व्यापक असंतोष था, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। नए अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को गांधी से मुलाकात के बाद संभावित है। पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले वडिंग और चन्नी गुटों को साथ लेकर चल सके, ऐसे नेता की तलाश में है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग को हटाने की तैयारी, इस्तीफे की पेशकश
Source: Lokmat Hindi