महानदी जल विवाद के समाधान के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उच्चस्तरीय बैठक हुई। दोनों राज्यों ने अपना पक्ष रखा और संवाद तथा सहमति से स्थायी समाधान पर जोर दिया। सीएम साय ने कहा कि महानदी दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा है और छत्तीसगढ़ न्यायपूर्ण, वैज्ञानिक व पारदर्शी समाधान का पक्षधर है।
महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की बैठक
Source: Hari Bhoomi