उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के बीच मतभेदों के बीच संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हैं। चर्चा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में छह सीटें जिताने के बावजूद अजय राय की कुर्सी जा सकती है और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। पार्टी ब्राह्मण और महिला वोट बैंक को साधने की रणनीति पर विचार कर रही है।
यूपी कांग्रेस में बदलाव की अटकलें, आराधना मिश्रा की कमान पर चर्चा
Source: News18 Hindi