एशियाई खेल 2026 के 13वें दिन भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर भारत को 11वां स्वर्ण पदक दिलाया। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से पराजित किया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने चीन को 5-1 से हराया था। भारत का कुल पदक 67 हो गया है, जिसमें 11 स्वर्ण, 23 रजत और 33 कांस्य शामिल हैं।
एशियाई खेल 2026: भारत को 11वां स्वर्ण, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास
Source: Hari Bhoomi