असम के किसान परिवार से निकलीं लवलीना बोरगोहेन शुक्रवार को अपने 29वें जन्मदिन पर एशियन गेम्स 2026 के 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की जियी बाओ के खिलाफ रिंग में उतरेंगी। सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नतालिया बोगदानोवा को 3-2 से हराकर वह लगातार दो एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं। स्वर्ण जीतने पर वह मैरी कॉम के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन जाएंगी।
लवलीना बोरगोहेन जन्मदिन पर एशियन गेम्स फाइनल में
Source: Prabhat Khabar