छत्तीसगढ़ सरकार 7-8 अक्टूबर को रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेला आयोजित कर रही है। 62 कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों से अब तक 9,449 रिक्त पदों की जानकारी मिली है, जिससे करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद है। 10वीं से पोस्टग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में 7-8 अक्टूबर को रोजगार मेला, 9,449 पद
Source: IBC24 Hindi