विदर्भ में कम बारिश से खरीफ फसलों के उत्पादन पर असर पड़ने के कारण खाद्यान्न और दालों के भाव 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। तुअर दाल 115-125 रुपए से बढ़कर 135-150 रुपए और चना दाल 80-90 से 90-100 रुपए प्रति किलो हो गई है। गेहूं 30-35 से 35-40 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। किसान संगठनों ने बड़े व्यापारियों पर जमाखोरी का आरोप लगाया है, जिससे आगे कीमतें और बढ़ने की आशंका है।
कम बारिश से दाल-अनाज के दाम 15 प्रतिशत तक बढ़े
Source: Lokmat Hindi