नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों और छात्र संगठनों के प्रदर्शन में आप नेता आतिशी, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सहित 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने धारा 163 लागू कर 12 मेट्रो स्टेशन बंद किए और 12 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। प्रदर्शनकारी एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सीईसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में
Source: Nai Dunia