गांधी जयंती के मौके पर बिहार की विभिन्न जेलों से 44 कैदियों को रिहा किया गया, जिनमें अधिकांश उम्रदराज या गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। राज्य बंदी परिहार कमेटी की अनुशंसा पर लिए गए इस फैसले में 90 वर्ष से अधिक उम्र के दो बंदी शामिल हैं। साथ ही, अपराध पीड़ित परिवारों को कैदियों की कमाई से जमा राशि से 1,820 परिवारों को करीब 3.86 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
गांधी जयंती पर बिहार में 44 कैदी रिहा, पीड़ित परिवारों को 3.86 करोड़
Source: Lokmat Hindi