भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 2 अक्टूबर को 'भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026' का 13वां संस्करण शुरू हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संगीत भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है और यह कार्यक्रम देशभर के कलाकारों को एक मंच पर लाएगा। कलाकार अनुपम पॉल और 17 वर्षीय हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी ने प्रस्तुतियां दीं।
भोपाल में हार्मोनिका महोत्सव का शुभारंभ, सीएम बोले- संगीत आत्मा को जोड़ता है
Source: Lokmat Hindi