छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड क्षेत्र में 46 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक विक्रम मंडावी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने सभी को फूलमाला पहनाकर और गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र में काम करने की बात कही।
बीजापुर के नैमेड में 46 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जॉइन किया
Source: IBC24 Hindi