जयपुर में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के साथ गांधी सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने शासन सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री के चित्र पर भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा भी उपस्थित रहे।
गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
Source: Samachar Jagat