बिहार के पूर्णिया से 1 मीट्रिक टन पॉप्ड मखाना की पहली खेप ग्रीस भेजी गई है। APEDA की सहायता से यह निर्यात मुंद्रा बंदरगाह से ग्रीस के पिराएस पोर्ट तक पहुंचेगा। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को घरेलू बाजार से बेहतर मूल्य मिलेगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक है, जिसमें बिहार की हिस्सेदारी लगभग 80-85 प्रतिशत है।
बिहार से ग्रीस को मखाना की पहली खेप रवाना
Source: Patrika Hindi