यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा बनीं प्रदेश अध्यक्ष

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा बनीं प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय की जगह लेने वाली आराधना रामपुर खास से तीन बार विधायक रह चुकी हैं और विधानमंडल दल की नेता रही हैं। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह बदलाव 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश है।

Source: Patrika Hindi

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies