एशियाई खेल 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक बरकरार रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट पर 211 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा (61) और तिलक वर्मा (नाबाद 51) के अर्धशतक शामिल रहे। जवाब में पाकिस्तान हसन नवाज (96) की पारी के बावजूद छह विकेट पर 192 रन ही बना सका। इस जीत से भारत के एशियाई खेल 2026 में 19 स्वर्ण पदक हो गए हैं।
एशियाई खेल 2026: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता क्रिकेट स्वर्ण
Source: Lokmat Hindi